Ballia : ईंट भट्ठा संघ के अध्यक्ष की असमय हुई मौत, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
बांसडीह (बलिया)। ईंट भट्ठा संघ के अध्यक्ष और युवा समाज सेवी छोटकी सेरिया निवासी मनोज सिंह की असमय मौत गई। बताया जा रहा है कि विगत 25 मई (शनिवार) को उनकी अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन उन्हंे लखनऊ स्थित अपोलो हॉस्पिटल में ले गए जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लखनऊ से शव आने के बाद सोमवार को शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके पैतृक आवास पर लोगांे का तांता लग गया। अंतिम संस्कार गांव पर ही उनके बड़े लड़के शुभम सिंह ने मुखाग्नि दे कर अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार के समय हजारों की संख्या में महिला-पुरुष के साथ-साथ विभिन्न राजनैतिक दलों की भीड़ थी। उपस्थित लोगों ने कहा कि वे सरल स्वभाव के धनी होने के साथ-साथ मृदुभाषी भी थे। इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, पूर्व चेयरमैन नीरज सिंह गुड्डू, बांसडीह चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र बहादुर सिंह चुन्ना जी, पिंटू सिंह, संकल्प सिंह, बुआ सिंह, अनिल यादव, अरुण सिंह, फागू यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।