Ballia : कटहल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, नौ घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/a-2.jpg)
बैरिया (बलिया)। प्रशासन के मनाही के बावजूद विवादित जमीन में लगे कटहल के पेड़ से कटहल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी एवं विवाद के बाद मारपीट हो गई, जमकर चले ईंट पत्थर। दोनों पक्षों के 10 लोग हुए घायल। एक पक्ष, दूसरे पक्ष पर तमंचा से गोली चलाने का लगाया आरोप। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का है। जहां ओम प्रकाश सिंह तथा अनुग्रह सिंह के बीच विवादित जमीन में कटहल का पेड़ है। इस विवाद को हल कराने के लिए कई बार लेखपाल कानूनगो, प्रभारी निरीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मौके पर जा चुके हैं। जब मामला हल नहीं हुआ तब उस विवादास्पद जमीन पर दोनों पक्षों को जाने से मन कर दिया गया। मंगलवार को ओमप्रकाश सिंह के पक्ष का कोई कटहल तोड़ने गया। अमन सिंह ने रोका जिसको लेकर कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट हो गई, जमकर ईंट पत्थर चलें, जिसमें एक पक्ष के अमन सिंह 25 वर्ष, प्रियंका सिंह 31 वर्ष, शत्रुघ्न सिंह 57 वर्ष, अनुग्रह सिंह 47 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के रंजू सिंह 55 वर्ष, ओम प्रकाश सिंह 47 वर्ष, राणा प्रताप सिंह 60 वर्ष, अवधेश सिंह 45 वर्ष, चंद्रदेव सिंह 55 वर्ष घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद दोनों पक्षों के घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण व इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। अमन सिंह ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के द्वारा तमंचा से गोली चलाई गई है जिसका छर्रा मेरे पैर पर लगा है। दोनों पक्ष के एक-एक घायल को चिकित्सकों ने एक्सरे के लिए सदर अस्पताल बलिया भेजा है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोंपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)