Ballia : अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर खेल प्रेमियों ने किया पौधरोपण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-10-scaled.jpeg)
बलिया। विश्व ओलंपिक दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल दिवस की शुभ अवसर पर रविवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि कपिल देव राम नेहरू युवा केंद्र रहे। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं जिला ओलंपिक एवं हैंडबॉल एसोसिएशन बलिया के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला ओलंपिक एसोसिएशन बलिया के सचिव धीरेंद्र कुमार शुक्ला के द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस एवं विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर अपना विचार रखा गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-36-1024x767.jpeg)
श्री शुक्ल ने खेल मैदान के दुर्दशा पर एवं मानक के विपरित हो रहे निर्माण कार्यों पर क्षोभ व्यक्त किया। श्री शुक्ला ने सभी उपस्थित खिलाड़ियों खेल प्रेमियों एवं खेल संगठन के पदाधिकारी को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामना दिया। इस मौके पर मोहम्मद खुर्शीद, अजीत सिंह, वीरेश दुबे, गोविंद, राजू राय, सतीश सिंह, कुंदन गुप्ता, रतन बिहारी गुप्ता, प्रभात राय, अभिषेक गुप्ता, मनोज, अवधेश सिंह बिट्टू, प्रफुल्ल, अजीत यादव, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)