Ballia : परमात्मा की शरण में जाओ तभी पार होगी जीवन रूपी नैय्या: पंडित चैतन्य जी महाराज
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-52.jpeg)
बेरुआरबारी (बलिया)। बसंतपुर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ में पंडित चैतन्य जी महाराज द्वारा कथा वाचन के दौरान भक्तो की भीड़ काफी उमड़ रही हैं। जिसमें कथा के पांचवंे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान महराज जी ने श्री कृष्णजी की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर समाज सेवा में लोगों को आगे आना चाहिए। मानव जब इस संसार में पैदा लेता है तो चार व्याधि उत्पन्न होते हैं। रोग, शोक, वृद्धापन और मौत मानव इन्हीं चार व्याधियों से पीड़ित इस मायारूपी संसार से विदा लेता है।
सांसारिक बंधन में जितना बंधोगे उतना ही पाप के नजदीक पहुंचेगा। इसलिए सांसारिक बंधन से मुक्त होकर परमात्मा की शरण में जाओ तभी जीवन रूपी नैय्या पार होगी। आज के दौर में परेशानी और अविश्वास बढ़ता जा रहा है। इससे समाज में खींचतान, स्वार्थ, लोभ, दुख. पतन, विकृतियों का अम्बार लगा हुआ है। ऐसे में समाज को युग के अनुरूप दिशा चिंतन, व्यवहार, परमार्थ के लिए हृदय में परिवर्तन के लिए यह श्रीमद भागवत कथा पुराण का आयोजन किया जा रहा है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)