युवक ने दीवार में लगी खूंटी में बांधा तार, लगायी…
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/fansi.jpeg)
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जल्पा स्थान मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार आकाश गुप्ता 22 वर्ष पुत्र गुलाबचंद गुप्ता मानसिक रूप से कमजोर था। उसने मंगलवार की सुबह छत पर गया। वहां दीवार में ऊंचाई पर लगी खूंटी से बंधे तार को अपने गले में बांध लिया और लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। जब परिवार के सदस्य किसी कार्य से जब छत पर गए तो आकाश को फंदे से लटकता देख उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया और छानबीन में जुट गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)