बैरिया में स्वागत समारोह में अम्बिका ने दिया जोरदार भाषण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/08/84.jpg)
बलिया। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी का स्वागत का क्रम जारी है। लखनऊ से बलिया और रसड़ा से बैरिया तक उनका स्वागत जोरदार तरीके से हो रहा है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में चार साल बाद अम्बिका चौधरी को अपने बीच पाकर सपाई गदगद थे। वही मंगलवार को बैरिया की धरती पहुंचे अम्बिका के जय जयकार होते रहे। बलिया के राजनीति में आगे क्या होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन यह भी तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अंबिका को अखिलेश बड़ी जिम्मेदारी देंगे। लखनऊ में अम्बिका और अखिलेश के मिलन के बाद पूर्वांचल की राजनीति में हलचल मची हुई है। वैसे मुलायम सिंह यादव ने भी अम्बिका पर भरोसा जताया है, और पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने को बोला है। बैरिया की स्वागत समारोह में सपा को और ताकत मिली है। भीड़ को देख अम्बिका भी अपने आपको रोक नही पाए और पुराने अंदाज में जबरदस्त भाषण दिया। उनके मुंह से निकले शब्दों से चुनावी हलचल मच गई है। वैसे बैरिया में एक नही कई दावेदार चुनावी मैदान में कसरत कर रहे है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)