बांस-बल्ली के पुलिया बनाकर हो रहा आवागमन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/07/khabar.jpg)
बैरिया। नगर पंचायत बैरिया के दर्जनों पुरवे झील के रूप में तब्दील हो गये हैं। आलम यह है कि पानी में चारों तरफ से घिरे लोगों को कोई रास्ता नहीं दिखा तो लोग आने-जाने के लिए बांस-बल्ली से पुलिया बनाकर आवागमन कर रहे हैं। नगर पंचायत के मिश्र के मठिया गांव के निवासी छितेश्वर यादव, सुनेश्वर यादव, नन्द जी, बिहारी, लालपति, संजय यादव, राजेंद्र, सुनील पिन्टू, राहुल सहित दर्जनो लोगों ने मिलकर आवागमन के लिए पुलिया बनाई।
लोगो ने नगर पंचायत प्रशासन पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए मांग किया कि यदि स्थाई तौर पर पानी निकासी की व्यवस्था एवं आवागमन का रास्ता नहीं बनाया गया तो बरसात बाद इस रास्ते व जल निकासी के लिये बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)