Ballia : महाराणा प्रताप की मनाई गई 1482वीं जयंती
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/1-27-1024x573.jpg)
बलिया। अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद जनपद शाखा, बलिया के आनंद नगर कार्यालय पर महाराणा प्रताप सिंह की 1482वीं जयंती डॉ0 भोला प्रसाद आग्नेय की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ0 भोला प्रसाद आग्नेय ने उन्हें महान देशभक्त कहा। संचालन करते हुए डॉ0 फतेहचंद बेचौन ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अनेकों कष्ट सहे, जंगलों में घास की रोटी खाई परंतु मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की। डॉ0 आदित्य कुमार अंशु ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीर पराक्रमी विरले ही पैदा होते हैं। डॉ0 नवचन्द्र तिवारी ने कहा कि ष्महाराणा प्रताप से वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर रमेश मिश्र हसमुख, डॉ0 अरविंद उपाध्याय, सूरज समदर्शी, कादंबिनी सिंह, सुदेश्वर अनाम, गोवर्धन भोजपुरी, डॉ0 संतोष गुप्ता, जितेंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)