Ballia : 170 फीट ऊंचा तिरंगा हुआ डैमेज
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/f-6.png)
बलिया। बिल्थरारोड में करीब 170 फीट ऊंचा लहरा रहा तिरंगा पूरी तरह से डैमेज हो गया है। तिरंगा कई स्थानों से फट गया है बावजूद इसके बदलने को लेकर बेपरवाही जारी है। जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त नाराजगी है। बेल्थरारोड के बीबीडी मार्केट स्थित मुख्य बाजार में पूर्व चेयरमैन के भतीजे प्रवीण नारायण गुप्ता द्वारा करीब तीन माह पूर्व ही लगाया गया था। जिसे लेकर भव्य समारोह भी किया गया। इसी तिरंगा को लेकर पूर्वांचल का सबसे ऊंचे तिरंगा की छांव बिल्थरारोड के लोगों को गौरवांवित करती रही है। लेकिन इसके रखरखाव को लेकर बेपरवाही ने लोगों को काफी दुखी किया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)