Ballia : बैंक में अपनी बातों में उलझाकर उड़ाये 74000, कैमरे में कैद हुई वारदात
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/b-7.jpg)
सुधीर कुमार मिश्रा,
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक में 74000 रूपये दो व्यक्तियों द्वारा लेकर रफू चक्कर होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यक्ति मोहन शुक्ला निवासी बरभनी भारतीय स्टेट बैंक सुखपुरा से 200000 निकले रुपए निकालने के बाद रुपए मिला रहे थे कि एक व्यक्ति जाकर उनके पास बैठ गया और उनसे कहने लगा कि बंडल में जाली नोट है।
वह व्यक्ति उनको इतना अपने बातों में उलझा के कंफ्यूज कर दिया तब तक दूसरा व्यक्ति आया और नोट दिखाकर कहने लगा कि देखिए ऐसे ही जाली नोट होता है तब तक पहला व्यक्ति उनसे रुपए लेकर पॉकेट में रख लिया मोहन शुक्ला कुछ समझ पाते तब तक दोनों व्यक्ति बैंक से रफू चक्कर हो गए कुछ देर बाद मोहन शुक्ला ने यह बताया कि 74000 रूपये लेकर वह व्यक्ति भाग गया। बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी को देखकर इस घटना की पुष्टि की और उनको थाने जाकर एफआईआर दर्ज करने की सलाह दिया। खबर लिखे जाने तक थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)