Ballia : 80 प्रतिभागियों ने पोस्टर कला में दिखाया अपना हुनर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/1-23.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/1-23-1024x558.jpg)
बलिया। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान विषयक पोस्टर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम परिवहन आयुक्त तथा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया रमेश सिंह के निर्देशानुसार यह आयोजन किया गया। शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शशिप्रकाश राय ने किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को सड़क सुरक्षा नियम के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने अपने पोस्टर के माध्यम से चित्र के साथ संदेश लिख संदेश लिखकर एक से बढ़कर एक कलाकृतियों का निर्माण किए। प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के अध्यापक दीपक कुमार राय, आरिफ इकबाल, मंजू, लालजी सिंह यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। डॉ.इशरत शाहीन, अनिल चौरसिया, अनन्या पाण्डेय, कंचन सिंह, निशु यादव, डॉ.मोहम्मद नूरउल हक, सत्येंद्र कुमार यादव, कुमारी सुनीता, स्मिता सिन्हा आदि ने अपने विद्यालय के छात्रों के साथ प्रतिभाग किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)