Ballia : प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा निकाला गया विशाल शोभा यात्रा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240111-WA0138.jpg)
बेल्थरा रोड (बलिया)। अयोध्या के श्रीराम जन्म भूमि परिसर में नव निर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के निर्देशन में जन जागरण हेतु विशाल शोभा यात्रा शांति पूर्वक निकाली गई। बेल्थरा रोड नगर के परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों द्वारा गुरूवार को दिन में 11 बजे से यह जन जागरण विद्यालय के बच्चों द्वारा भव्य शोभा यात्रा विद्यालय प्रांगण से बिल्थरारोड नगर होते हुए, पुलिस चौकी मार्ग, जामा मस्जिद, रेलवे स्टेशन मानस मंदिर, डाक बंगला रोड, कृषि मंडी मार्ग होकर रोडवेज होते हुए विद्यालय परिसर में जाकर विसर्जित हो गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240111-WA0139-1024x576.jpg)
इस भव्य शोभा यात्रा में विद्यालय के 600 बच्चों के साथ-साथ पूर्व छात्र सहित नगर के 1500 से अधिक लोग शामिल रहे। शोभा यात्रा की अग्रिम पक्ति में विद्यालय के आचार्य गुलाब एवं संतोष यादव के नेतृत्व में जय घोष का बादन के साथ अत्यंत ही उत्साह के साथ जय श्री राम के नाम का जयकारा लगाते हुए लोग चल रहे थे। शोभा यात्रा में सजे हुए रथ पर भगवान प्रतिरुप श्रीराम, लक्ष्मण, भारत, शत्रुघन, माता सीता तथा हनुमान जी भी विराजमान थे। शोभा यात्रा का नेतृत्व आरएसएस के विभाग प्रचारक तुलसीराम जी, जिला प्रचारक अनुज, विद्यालय की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण गिरि, नगर कार्यवाहक पवन जी, सह नगर कार्यवाहक संजय पटेल, नगर प्रचारक दौलत जी, अमित, सतीश, प्रमिला देवी, फूल मती देवी नगर के विद्यालय सहित नगर के सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक डी के श्रीवास्तव, पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेन्द्र कुमार संग कई थानों की पुलिस तैनात मिली।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)