सिकंदरपुर विधानसभा में AIMIM ने पकड़ी रफ्तार
— एआईएमआइएम के कार्यकर्ताओं ने सिकंदपुर में विस में चलाया सदस्यता अभियान
— हजारों की संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
बलिया। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने सिकंदरपुर विधानसभा में उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व बलिया, मऊ, गाजीपुर के प्रभारी मोहम्मद शमीम खान के नेतृत्व में जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की बात कही। वहीं हजारों की तादाद में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/01-1-1024x399.jpg)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि वक्त आ गया है, जब बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के दिए गए वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर शोषित, वंचित के लिए लड़ाई लड़ने वाले को सत्ता में बैठाया जाए। देश में नौजवानों, किसानों, गरीब, मजदूर बेरोजगार की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाने वाला एकमात्र नेता बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख जिला महासचिव महताब आलम, जिला उपाध्यक्ष कालिका प्रसाद,जिला संगठन मंत्री मुदस्सीर अंसारी,जिला सचिव फरीद अहमद मुराद,जिला सचिव सुमित सिंह,विधान सभा प्रभारी सिकंदरपुर सद्दाम हुसैन,विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर आसिफ खान,जिला कार्य समिति के सदस्य मोहम्मद नसीम खान व मोबीन खान,पंदह ब्लॉक के अध्यक्ष सोनू खान,महासचिव शाहिद खान,महासचिव इमरान खान व सचिव परवेज आलम,विधान सभा कार्य समिति के सदस्य मोहम्मद कैफ, विजय मोदनवाल,शाह आलम, मोहम्मद सिराज,मोहम्मद आसिफ, परवेज आलम,राजीव गुप्ता,राम कुमार राजभर,डॉक्टर जुनेद आलम, सैफुद्दीन पहलवान,जब्बार पहलवान, अब्दुल्लाह इदरीशी,जुबेर अहमद, अब्दुल कादिर आदि लोग मौजूद रहे।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/02-1024x485.jpg)
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)