Ballia : आल इंडिया प्यामे इंसानित फोरम ने मरीजों में बांटा फल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/1-93.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/1-93-1024x477.jpg)
बलिया। आल इंडिया प्यामे इंसानित फोरम ने रविवार को जिला अस्पताल में मरीजों के बीच जाकर फल वितरित किया। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने मरीजों के हालचाल पूछने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मौलाना सादिक ने बताया कि मानवता की सेवा ही हमारे फोरम का मुख्य उद्देश्य है। इससे हर भाई बंधु से मिलने और उनके समस्याओं को जानने तथा उसके समाधान का अवसर प्राप्त होता है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/2-46.jpg)
इस संस्था की मदद से देश के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों की सेवाएं की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्यार और आपसी सौहार्द ही हमारे देश का सबसे बड़ा धरोहर है जिसकी रक्षा करना सभी भारतीय का दायित्व हैं। इस अवसर पर मास्टर सईद, तैयब, अखलाक, आफताब, राजू अहमद, फिरोज अंसारी, सेराज अख्तर, नौशाद, नीरज, एहसान आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)