Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia मोदी व योगी के राज में प्रदेश का हुआ सर्वांगीण विकास : अनुप


बांसडीह।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में युवा सम्मेलन का कार्यक्रम बांसडीह स्थिति माध्यमिक विद्यालय पर बुद्धवार को किया गया, जिसमें जिले के 7 विधानसभाओं के सभी 31 मंडलांे से 10 हजार से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। आगामी चुनाव में युवाओं को अपने पाले मंे करने के लिए भाजपा प्रत्येक जिले में युवा सम्मेलन कर रही हैं। इसी क्रम मंे बलिया जिला का युवा सम्मेलन बांसडीह में कर के भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि इस बार नेता विपक्ष की राह आसान नहीं रहने वाली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रहे। कार्यक्रम में प्रवासी के तौर पर मनमोहन सिंह अप्पु का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि अनुप गुप्ता ने बताया कि आज प्रदेश में योगी और मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति पर हैं और बीमारू राज्य से आगे बढ़कर एक्सप्रेस-वे वाला प्रदेश हो गया हैं। वहीं हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि भाजपा अपने वादा को पुरा करते हुए साढ़े चार साल मंे 4 लाख 50 हजार सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया है, तो वहीं प्रदेश के सभी स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को तकनीकी से जोड़ते हुए सभी को स्मार्ट फोन तथा टैबलेट देने का काम किया है। भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहक सिंह अप्पु ने बताया कि प्रदेश कि सरकार ने राम और आम सभी का काम किया है। हमारी सरकार ने राम मंदिर बनवाकर भगवान राम को आवास दिया है तो वहीं आम जनता को भी शौचालय और पक्का मकान देने का काम किया है। कार्यक्रम कि शुरुआत मे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम् प्रदान करके किया तथा स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार डम्पू, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक धर्मेंद्र सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मयंक शेखर तिवारी, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, कनक पाण्डेय, अमरेन्द्र सिंह, भाजयुमो के समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष तथा भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अर्जुन चौहान ने किया तथा आभार ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *