Ballia : आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई अंजली
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-59.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-59.jpg)
बलिया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता के लिए अंजली तोमर को चयनित किया गया है। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार बलिया पर 12 दिसंबर 2022 को जनपद स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के तमाम शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उसमें राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज की अंजली तोमर, (सहायक अध्यापक) और दिव्यांशु कंपोजिट रसूलपुर रसड़ा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर जनपद के सभी शिक्षकों ने बधाई दी। इसके पूर्व अंजली तोमर का चयन राज्यस्तरीय कला क्राप्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में हुआ है। साथ ही कला एवं संगीत के सन्दर्भदाता का भी प्रक्षिक्षण प्राप्त कर चुकी है। अंजली तोमर ने अपने कर्तव्यनिष्ठा के बल पर अल्प समय में ही राज्यस्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। अंजली तोमर ने बताय कि समय की प्रतिबद्धता ही मेरी जीवन की पूंजी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)