Ballia : टाउन पालीटेक्निक में वार्षिक प्रतियोगिता संपन्न, 1500 मीटर रेस में उपदेश राय ने मारी बाजी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-14.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-14-1024x461.jpg)
बलिया। संस्था टाउन पालीटेक्निक, बलिया का वार्षिक प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन गुरूवार को ससमारोह सम्पन्न हो गया। 1500 मीटर रेस के आठ फाइनलिस्टो में उपदेश राय ने प्रथम स्थान तथा लक्ष्मण यादव द्वितीय तथा बलजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य इंजी० दिग्विजय नारायन सिंह ने विजेता छात्रों को मेडल पहना कर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य श्री सिंह ने कहा कि प्रतिभागियों ने जिस अनुशासन के साथ खेल कूद में प्रतिभाग किया आप सभी सरहाना एवं बधाई के पात्र है। विजेता छात्र-छात्राओं को जोनल स्तर पर होने वाले खेल कूद प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने हेतु शुभकामनाए दी। इस अवसर पर इं० विजय कुमार सिन्हा, ले0 रवि शंकर, विनोद कुमार, शक्ति प्रकाश, रजनीकान्त श्रीवास्तव, जीतेन्द्र कुमार पाण्डेय, अंशुमान गौतम, राधेश्याम, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, विरेन्द्र यादव आदि की सहभागिता सराहनीय रही।संचालन निखिलेन्द्र नाथ मिश्र ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)