Ballia : बकाये मानदेय को लेकर धरना पर बैठीं आशा वर्कर्स
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/04/2-23.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/04/2-23-1024x768.jpg)
मांग
सीएमओ ने आशाओं को दिया आश्वासन, धरना स्थगित
बलिया। सीएचसी दुबहड़ से संबंधित आशा बहुएं अपने बकाया मानदेय को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के कार्यालय पर धरने पर बैठ गई। ब्लॉक दुबहड़ आशा संघ की ब्लॉक उपाध्यक्ष दुर्गावती शर्मा के नेतृत्व में धरने पर बैठी आशा बहुओं का कहना था कि सत्र 2021- 22 में अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक 9 माह का राज्य प्रतिपूर्ति राशि 750 प्रति माह के हिसाब से बकाया है। इसके अलावा इस सत्र में सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक का 1500 प्रति माह के हिसाब से 6 माह का मानदेय बकाया चल रहा है, जो अब तक नहीं मिला है। आशा बहुओं का कहना था कि अपने बकाएं मानदेय को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से कहा गया, परंतु बीसीपीएम दुबहड़ द्वारा कमीशन की मांग की जा रही है। इसकी जानकारी जिला स्तर पर पर भी दी गई थी, इसके बाद भी भुगतान को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं हुई।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/04/1-54-1024x575.jpg)
जिला आशा संघ, बलिया की जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय मौके पर पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की, उसके बाद सीएमओ डा. जयन्त कुमार ने आश्वासन दिया कि शासन के मंशानुसार, सभी बकाया प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान 15 दिनों के अंदर उपलब्ध बजट के अनुसार करा दिया जाएगा। साथ ही बीसीपीएम दुबहड़ के खिलाफ जांच कराने के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिए। उसके बाद आशाओं ने 15 दिनों के लिए धरने को स्थगित कर दिया। इस अवसर पर रम्भा गुप्ता, धीरा सिंह, प्रमिला सिंह, निशा राय, गीता गुप्ता, इन्दु गुप्ता, किरण यादव, अनिता वर्मा, मीरा यादव, इन्दु यादव, पूनम बारी आदि आशाएं मौजूद थीं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)