Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : पेंशन बहाली को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे अटेवियन्स

बलिया। एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा के दौरान जिलाधिकारी परिसर में अटेवियन्स को संबोधित करते हुए एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि ना तीर से ना तलवार से पेंशन बहाल होगी आपके वोट के प्रहार से। उन्होंने कहा की देश की उन्नति के लिए दिन-रात श्रम करने वाला कर्मचारी हाशिये पर है। सरकार कर्मचारी की बुढ़ापे की लाठी पेंशन को समाप्त कर अमानवीय कार्य कर चुकी है।

उम्मीद है सरकार हमारी पुरानी पेंशन बहाली शीघ्र करेगी। उल्लेखनीय है कि निजीकरण भारत छोडो यात्रा 1 जून से चम्पारण से आरम्भ होकर देशभर में कई चरणों में संचालित होगी। बिहार में यात्रा सम्पन्न होकर कल शाम को जेपी ट्रस्ट, बलिया पहुंची। जहां आज सुबह जेपी ट्रस्ट पर सम्पूर्ण क्रांति के जनक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उत्तर प्रदेश में यात्रा का आरंभ किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक बैरिया पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बन्धु जी के नेतृत्व में संचालित यात्रा का बैरिया, हल्दी, दुबहर, बलिया नगर में अटेवा और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। जिलाधिकारी परिसर में आयोजित सभा को सत्येंद्र राय, नीरज पति त्रिपाठी, रंजना सिंह, भारत सिंह यादव, नरेश ठाकुर, डा कमल, डीएन सिंह, अशोक कुमार, समीर कुमार पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी विनय राय, सह प्रभारी लाल बहादुर, संजय पाण्डेय, अखिलेश सिंह, मलय पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, पंकज सिंह, सरवत अफ़रोज़, चित्रलेखा सिंह, गणेश सिंह, राजीव गुप्ता आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *