Ballia : रविदास मूर्ति उखाड़ने का प्रयास, पहुंची पुलिस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-13.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-13-1024x449.jpg)
अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज (बलिया)। रविदास मंदिर बनाने की मंशा उस समय धरी की धरी रह गई जब विपक्षी ने अपने जमीन से रविदास मूर्ति उखाड़कर फेंकने का प्रयास किया। सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया सहित भारी मात्रा में पुलिस बल उपस्थित होकर अवैध रूप से रखे गए मुक्ति को हटवाया तथा शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण राम जिसकी जमीन शिवपुर कपूर बीयर के जगदीशपुर में है व पूरा परिवार लालगंज बाजार में रहता है। उसका पड़ोसी पंकज राम 1 जनवरी को चुपके से रविदास मंदिर मूर्ति लाकर रख दिया और वहां पर मंदिर बनाने का प्रयास आरंभ कर दिया। इसकी जानकारी जब लक्ष्मण को हुई तो उन्होंने मूर्ति हटाने का प्रयास किया जिस पर पंकज द्वारा यह अफवाह फैलाया गया कि रविदास की मूर्ति उखाड़ कर फेंकी जा रही है। चौकी प्रभारी लालगंज परमानंद त्रिपाठी ने बताया कि 1 जनवरी को मूर्ति रखा गया था और वहां पर मंदिर बनाने का प्रयास चल रहा था जो गलत था। वहां से मूर्ति को हटवा दिया गया है, शांति कायम रहे इसके लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)