Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : अवध पब्लिक स्कूल पर याद किये गये बाबा साहब

बलिया। स्थानीय घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका छाया उपाध्याय ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बच्चों को संबोधित करते हुए छाया उपाध्याय ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, बाबा साहब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।

उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था, श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। उक्त अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय की सहायक अध्यापिका मीनू गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। इस अवसर पर हृदयानंद उपाध्याय, रीता, निधि मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कुमारी निशा ने किया।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *