Ballia : एक जनवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त होगी जारी
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/30f.jpg)
बलिया। कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह ने बताया है कि 01 जनवरी को दोपहर 12ः30 बजे प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त एवं एफपीओ को इक्विटी ग्रांट का भुगतान बटन दबाकर किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा अपने संबोधन से पूर्व कुछ एफपीओ से वार्ता भी की जाएगी। इसका संजीव प्रसारण डी0डी0 किसान/डी0डी0 नेशनल पर किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पीएमइंडिया वेबकास्ट.नाइस.इन पर भी उपलब्ध होगा।
मत्स्य पालक बंधुओं 13 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
बलिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण संजय कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जनपद के लिए विभिन्न मात्स्यकी परियोजनाओं के अंतर्गत विभागीय ऑनलाइन पोर्टल डब्लूडब्लूडब्लू.एफवाई.यूपीएसडीसी.गोरर्वमेंट.इन पर परियोजना प्रस्ताव सहित आवेदन किया जा सकता है। उक्त पोर्टल 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक खोल दिया गया है। इच्छुक मत्स्य पालक बंधु योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए मोहल्ला बनकटा स्थित कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)