Ballia : श्रमिक दिवस पर शहीदों के नमन हेतु आयोजित हुई बैठक
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/f-2.png)
बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा बलिया द्वारा शिकागो के शहीदों के नमन हेतु राजकीय आईटीआई बलिया के यूनियन रूम में बैठक आयोजित किया गया। शहीदों के नमन बैठक की अध्यक्षता करते हुए परषिद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने कहा कि 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में काम के घण्टा निर्धारित करते हुए शिकागोे शहर के सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे कि उसी दौरान क्रूर शसन द्वारा निहत्थे मजदूरों पर बर्बरता पूर्वक गोलियों की बौछार किया गया, जिसके कारण सैकड़ों मजूदर शहीद हो गये, सड़के खून से लाल हो गयी। शिकागों के शहीदों को लाल सलाम लाल सलामी मंत्री नागेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया को मजदूरों के शासकों द्वारा 15-15 घण्टा काम लिया जाता था। समय आ गया है कि कर्मचारियों को एक होकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु आउट सोर्सिंग समाप्त करने की जरूरत है। सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए एक हो। बैठक में जूनियर हाईस्कूल पू0 मा0 शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, मंत्री राजाराम पाण्डेय, व्यापार कर के शुभम कुमार सिंह, सुरेश पाण्डेय, बाल विकास पुष्टाहार के अध्यक्ष भरत सिंह, मंत्री दुर्गेश आनन्द, उ0प्र्र0 रोडवेज सेवक संघ, जमाल अख्तर, मंत्री विक्रमदेव पाण्डेय, लालजी प्रसाद, संतोष कुमार, आर0के0 सिंह, लालजी चौरसिया, डॉ0 सुशील यादव, सूरज राम समदर्शी, चन्देव मिश्रा, कमलाकर पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्रा आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ पासवान व संचालन नागेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)