Ballia : आप पदाधिकारियों ने पार्टी की बिगड़ती स्थिति पर की चर्चा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/25-ball-ph-16.jpg)
बलिया। आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में सभी पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में 361 विधानसभा क्षेत्र नगर बलिया के पार्टी कार्यालय पर 361 नगर प्रभारी व आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अजय राय मुन्ना की उपस्थिति में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती मनायी गयी और पार्टी की बिगड़ती स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गयी। सभा की अध्यक्षता कमलाकांत ओझा ने किया और संचालन विक्रम अम्बेडकर ने किया। मुख्य अतिथि जिले के पूर्व अध्यक्ष तथा मऊ के प्रभारी डा0 प्रदीप कुमार रहे। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने जिला नेतृत्व की गलत कार्य प्रणाली पर कड़ी आपत्ति जतायी और निन्दा किया। पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी लोग अरविन्द केजरीवाल के सिपाही है, संजय सिंह के सिपाही है। ऊपर के नेताओं को देख कर काम करते रहेंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)