Ballia : नाबालिग को अगवा कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/800805c1-ce62-41c2-b5b9-e9f71456fc91.jpeg)
बलिया। रेवती थाना पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चे को अगवा कर हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। रविवार को थानाध्यक्ष रेवती उपनिरीक्षक रोहन राकेश सिंह मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 254/24 से सम्बन्धित अभियुक्तगण की तलाश मे मामूर होकर हड़िहाकला मोड़ बुद्धिरामपुर पर मौजूद थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि उक्त मुकदमा से सम्बन्धित आरोपी धनेश्वरदास की मठिया के पास है, जो कही भागने के फिराक में है
पुलिस तत्काल मुखबिर के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर अभियुक्त मन्नु कुमार राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी रेखहां छपरा सारिव थाना रेवती जनपद बलिया को धर दबोचा। पुलिस ने विधिक काररवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)