Ballia : पत्रकार पुत्र को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/girafta.jpg)
बैरिया (बलिया)। वाराणसी के एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा निवासी सत्येंद्र पांडेय के पुत्र को एक युवक द्वारा गुरुवार की शाम चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। पिता सत्येंद्र पांडेय के तहरीर पर आरोपी अखिलेश पांडेय उर्फ चुनमुन पांडे के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दयाछपरा निवासी पत्रकार सत्येन्द्र पांडे के परिवार के साथ आरोपी का भूमि विवाद चल रहा था। जिससे वह पहले से खार खाए हुए था। उनका पुत्र रितेश कुमार पांडे अपने मित्रों के साथ खेलने गया था। वहीं पर आरोपी ने उसके पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है।
शिवदयाल पांडेय मनन की एक रिपोर्ट
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)