Ballia : अंतिम चरण के चुनाव को लेकर वाहनों का अधिग्रहण शुरू
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/4.jpg)
बैरिया (बलिया)। लोक सभा चुनाव एक जून को है। मतदान के लिए क्षेत्र से वाहनों का अधिग्रहण बुद्धवार से ही शुरू हो गया है। चुनाव में वाहनों की कमी न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने प्राइवेट बस, स्कूली बस व छोटे वाहनों को कब्जे में लिया है। वहीं अनुबंध व रोडवेज के बसों का भी अधिग्रहण किया गया है, जिससे आम लोगों के आवाजाही में घोर असुविधा हो रही है। लगभग ढाई हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों का चुनाव में जरूरत है। इसके लिए पहले ही वाहन स्वामियों को नोटिस थमा दी गई है। तब अधिग्रहण किया जा रहा है। वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग चेता रहा है कि अगर अपने अपने वाहन को चुनाव ड्यूटी के लिए नहीं भेजा तो आप पर प्राथमिक दर्ज कराई जा सकती है। जागरूक लोगों ने कहा कि चुनाव अति आवश्यक कार्य है, लेकिन इसके साथ ही सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी ख्याल रखना चाहिए। आम लोग कैसे कोर्ट, कचहरी, अस्पताल, बाजार, अस्पताल पहुंचेंगे? इसलिए जिलाधिकारी से जागरूक लोगों ने सड़क पर यात्रियों के आने-जाने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)