Ballia : लोकसभा चुनाव के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा, एग्जिट पोल से भी अधिक सीटें मिलेगी भाजपा को
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20230816-WA0013.jpg)
शिवदयाल पांडेय मनन,
बैरिया (बलिया)। लोकसभा चुनाव के बाद रविवार को सुबह अपने पैतृक आवास दोकटी मे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों का रिजल्ट एनडीए के पक्ष में जाएगा। जनता के अपार सर्मथन व प्यार के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। सांसद रविवार को दोकटी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के रिपोर्ट से भी अधिक बहुमत व सीट भाजपा को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि रायबरेली की सीट भी भाजपा के खाते में जाएगी। उन्होंने पूर्वाचंल के बलिया, सलेमपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, घोसी संसदीय सीट पर भाजपा के जीत का दावा करते हुए कहां की जनता ने एक बार फिर मोदी के पक्ष में भारी मतदान किया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)