Ballia : सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1703853825864.jpg)
सहतवार (बलिया)। नगर पंचायत के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह के चाचा स्व0 राम बहादुर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर में अपने पैतृक आवास पर सर्वदलीय एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें नगर सहित जिले के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्व0 सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात अजय सिंह द्वारा सम्मानितजनों को अंगवस्त्र से सम्मानितकर विधायक केतकी सिंह के हाथों निराश्रित व असहयों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि स्व0 राम बहादुर सिंह आजीवन गरीबों की मदद करते रहे। उनका मानना था कि असहयों की मदद करना ईश्वर की उपासना से भी बढ़कर है। उन्हीं की प्रेरणा से ही आज भी उनका परिवार गरीबों की यथासंभव मदद में हमेशा लगा रहता है। इस मौके पर व्यापारी नेता अरविंद गांधी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सुभाषपा नेता सुनील सिंह, अभिजीत तिवारी, धर्मनाथ सिंह, सुनील शैलू, शिवजी सिंह, सुशांत सोनी, मुकेश पांडे, बंटी गुप्ता, सभासद रंजीत वर्मा, सभासद लक्ष्मण सिंह, सभासद हृदयानंद गुप्ता, सभासद विनय गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि नायब वर्मा, सभासद प्रतिनिधि आशीष गुप्ता इत्यादि रहे। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह तथा अतिथियों का स्वागत दीपक सिंह ने व्यक्त किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)