Ballia : अनिल कुमार झा बने बलिया के एएसपी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/g-2.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। अब जिले में दो एएसपी कार्यभार देखेंगे। मौजूदा समय में दुर्गा शंकर तिवारी एएसपी बलिया है। अब दूसरे नये एएसपी के रूप में शासन ने अनिल कुमार झा को बलिया भेजा है। जानकारी यह भी मिल रही है कि दो एएसपी अलग-अलग तहसीलों की कमान सम्भालेंगे। हांलाकि अभी विभाग की तरफ से नवागत एएसपी अनिल कुमार झा को तहसील वाइज जिम्मेदारी नहीं सौंपी गयी है, लेकिन सम्भावना है कि आज और कल में उन्हें तहसीलों की जिम्मेदारी मिलेगी। अनिल कुमार झा सन् 2002 में सिकन्दरपुर, बांसडीह व बैरिया के क्षेत्राधिकारी रह चुके है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)