Ballia : बोलेरो व पीकअप की जोरदार भिड़न्त में एक और घायल की हुई मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240202-WA0090.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड-नगरा राजमार्ग पर गुरुवार की प्रातः 8 बजे ग्राम बिड़हरा मंदिर के निकट बोलेरो व पीकअप की जोरदार भिड़न्त में 2 की मौत सहित 5 चोटिल लोगों में चोटिल की घटना में सूरज पटेल की भी मौत उपचार के लिए ले जाते समय शुक्रवार की दोपहर में हो गयी। अब कुल मृतकों की संख्या 3 हो गयी। बालक के मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी थी। विदित हो कि उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिड़हरा निवासी सूरज (12) वर्ष पुत्र वीरेन्द्र पिकअप वाहन की चपेट में आकर उसके नीचे दब गया था, जिसे अति गम्भीर स्थिति में चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए सीएचसी सीयर से चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिया गया था, जिसका उपचार मऊ के एक नीजी चिकित्सालय से उपचार के दौरान गम्भीरावस्था में उसे वहां से भी रेफर कर दिया गया था। घटना से पूर्व यह बालक दूध लेकर साइकिल पर सवार होकर उसी सड़क से पास हो रहा था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)