Ballia : एंटी करप्शन टीम ने दो को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/4-3.jpg)
बलिया। सदर मॉडल तहसील में शिकायतकर्ता राजेश पांडेय निवासी सिहांचवर कला की शिकायत पर पहंुची आजमगढ़ से एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को एक राजस्व निरीक्षक और एक चपरासी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी कैलाश चंद ने शहर कोतवाली में लिखित तहरीर दिया है। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लेखपाल कोतवाली पहंुच गये। एक कानूनगो और एक चेनमैन को 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। कानूनगो और चेनमैन पर जमीन पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एंटी करप्टशन टीम ने गड़वार क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक और चपरासी को उनके दफ्तर में रिश्वत लेते पकड़ा तो पूरे मॉडल तहसील में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग के इन दोनों कर्मियों को एंटीकरप्शन टीम शहर कोतवाली लायी। वहीं उनके पास से रिश्वत के नोट बरामद किया गया। इस मामले में सदर थाना कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)