Ballia : अधिकांश गौशाला में पशुओं को ठंड से बचाने का इंतजाम नाकाफी, बोले रौशन सिंह चंदन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-47.jpg)
सरकारी पैसे का बंदरबाट कर रहे कर्मचारी
बलिया। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रौशन सिंह चंदन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया है कि प्रदेश के हजारों गौशाला की इस कड़कड़ाती ठंड में पशुओं की दुर्व्यवस्था पर ध्यान दें। प्रदेश के अधिकांश गौशाला में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए जो काऊ कोट व अलाव के लिए धन आवंटित किया गया है, उसका इसके कर्मचारी बंदरबाट कर दिए है प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकांश गौशालाओं में बदइंतजामी अपने चरम पर पहुंच गई है। इस भीषण ठंड में किसी भी आश्रित पशुओं को अभी तक कोट नहीं पहनाया गया है। हालत यह है कि पशु बाड़े में मवेशी ठंड में ठिठर कर मौत के मुंह में जा रहे है। गौशालाओं में जिम्मेदार कर्मचारी मृत पशुओं के अंतिम संस्कार में भी घोर लापरवाही बरत रहे है। हालत यह है कि मृत पशु कई घंटों तक जीवित मवेशी के बीच मृत हालत में पड़े रहते है। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रौशन सिंह ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ गौशालाओं में महज प्लास्टिक की तिरपाल का सहारा लिया जा रहा है जो कि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री चंदन ने मुख्यमंत्री से इस ओर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि हम सबकी गौ माताएँ सुरक्षित रहें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)