Ballia : अरविंद केजरीवाल का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/16i.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/16i.jpg)
बलिया। आम आदमी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप पांडे, अजय राय ’मुन्ना’, सलमान सिद्धकी, अशोक गुप्ता, मयूर खान, सुशील वर्मा, अनूप श्रीवास्तव आदि क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे। जन्मदिन समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के महानायक केजरीवाल को ईश्वर हिम्मत और ताकत दे कि भारत को एक श्रेष्ठ भारत बना सकें। पार्टी के नेताओं ने आगे कहा कि केजरीवाल महात्मा गांधी और अंबेडकर के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया है। दिल्ली और पंजाब मंे निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली देश की जनता को देकर आर्थिक रुप से मजबूती प्रदान करने का काम किया है। अब यह लाभ सभी देशवासियों को मिलना चाहिए।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)