Ballia : सहायक अभियंता ने स्थानांतरण के लिये लगायी गुहार
बलिया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड बलिया के सहायक अभियंता क्षितिश जायसवाल का स्थानांतरण जून माह में देवरिया के लिये हुआ था। लेकिन अभी तक बलिया प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने उनको कार्यमुक्त नहीं किया। इसके कारण श्री जायसवाल ने कई बार उच्चाधिकारियों के यहां विनती की। उसके बाद भी उनको बलिया से कार्यमुक्त नहीं किया गया। 25 जुलाई को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु उन्हें जाना था लेकिन बलिया से उनको रिलीव लेटर नहीं दिया गया। इसके कारण वह आज भी बलिया में कार्य कर रहे है। करीब ढाई महीने पहले क्षितिश जायसवाल का स्थानांतरण प्रांतीय खंड बलिया से देवरिया के लिये हुआ था। करीब तीन वर्ष से अधिक समय तक क्षितिश जायसवाल बलिया में सहायक अभियंता के पद पर कार्य कर रहे है।