Ballia : स्कूल जा रहे बच्चे का अपहरण करने प्रयास, मचा हलचल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/4.jpg)
बांसडीह (बलिया)। कस्बे में सोमवार को स्कूल जा रहे बच्चे का अपहरण के प्रयास की सूचना पर हलचल मच गयी। थाने पंहुचे बच्चे के पिता कस्बा निवासी हरीश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र आयुष सोमवार को सुबह स्कूल जा रहा था। तभी रास्ते मंे एक निजी विद्यालय के पास चार की संख्या में आये युवकों ने उसे अपहरण की नीयत से उठाने का प्रयास किया। जिस पर उसके शोर मचाने पर वहां जुटे आस-पास के लोगों को देख युवक वहां से भाग निकले। जाते जाते युवक बच्चे का बस्ता छीन कर लेते गये। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के पिता को घटना की सूचना दी, जिसके बाद उसके पिता द्वारा थाने में तहरीर दी गयी। घटना को लेकर देर तक हलचल मची रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना को लेकर संदेह है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)