Ballia : अवलेश सिंह ने गंगहरा और थम्मनपुरा में किया जनसंपर्क
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-34.jpg)
बलिया। राजनीति में कब क्या हो जाय कुछ कहा नहीं जा सकता है। नेता जी ने सोचा क्या था और हो क्या गया। जिस तीर को बिहार से लेकर यूपी में लेकर आये थे और साईकिल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की मंशा पाले हुए थे आज वही तीर भाजपा के कमल के साथ सट गयी है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/4-3-1024x576.jpg)
नेता जी का अब मंशा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह करें तो क्या करें। वैसे आज के समय में वह अपने पार्टी जदयू के साथ है लेकिन उनका इशारा कही और है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/3-7-1024x576.jpg)
मंशा ऐसे में साफ है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते है लेकिन किस दल से इस पर वह कुछ बोलना अभी उचित नहीं समझ रहे है लेकिन वह अपना पत्ता बहुत जल्द खोलेंगे कि वह अगला स्टेप क्या उठायेंगे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/2-10-1024x576.jpg)
बात करें जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह का जो रविवार को लोकसभा क्षेत्र बलिया के फेफना विधानसभा क्षेत्र के थम्मनपुरा गांव में संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की जहां वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे थे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/5-4-1024x576.jpg)
उन्होंनो कहा कि जिस दिन वह सांसद बनेगे वह इस गांव के इस टोला के लिये बहुत कार्य करेंगे और जरूरतमंदो की मदद करेंगे। इसके अलावा गंगहरा गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी पहुंचे और वहां भी कलाकारो को उन्होंने सम्मानित किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)