Ballia : बलिया की बिटिया ने गोरखपुर में किया कमाल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-14.jpg)
बलिया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर के द्वारा रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में 2 व 3 मार्च को राज्यस्तरीय ओपन आमंत्रण सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बलिया की अंजलि कुमारी ने 400 मीटर में प्रथम तथा 800 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन बलिया की तरफ से सभी पदाधिकारियों ने आशीर्वाद और अंजलि के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। जिला ओलम्पिक एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष इंजिनियर अरुण कुमार सिंह, सचिव मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, जिला ओलंपिक संघ के सचिव धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, कबड्डी संघ के सचिव पंकज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव गोविंद जी गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, कुन्दन गुप्ता, प्रभात राय, रिंकू, शेखर कुमार आदि ने बधाई दी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)