Ballia : भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने 454 छात्र-छात्राओं में बांटे स्मार्टफोन, दी यह नसीहत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-1.jpeg)
रमेश जायसवाल,
सिकंदरपुर (बलिया)। बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर में मंगलवार को पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव व उपजिलाधिकारी रवि कुमार, प्राचार्य डॉ. उदय पासवान की मौजूदगी में 454 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/3-1024x576.jpeg)
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पढ़ने वाले बच्चों को स्मार्टफोन इसलिए वितरित किए जा रहे हैं जिससे बच्चे अपनी पढ़ाई कर सकें। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की भी जानकारी इस स्मार्टफोन के जरिए हासिल की जा सकती है। योगी सरकार स्मार्टफोन का उपहार सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दी जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि हर एक युवा समग्र रूप में सक्षम हों।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/2-1024x577.jpeg)
आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। प्राचार्य डा. उदय पासवान ने कहा कि आज के युग में स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। इस दौरान प्रो अशोक कुमार, डॉ. उमाकांत यादव, डॉ. विनीत तिवारी, डॉ. एसएन मिश्र, दिलीप कुमार, श्री चन्द्र प्रकाश, अंजनी यादव, आकाश तिवारी, सोनू गुप्ता सहित विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)