
भाजयुमो द्वारा वाई-20 कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। भाजयुमो उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे वाई-20 कार्यक्रम का आयोजन महर्षि भृगु बाबा के प्रांगण में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि यह बड़े ही गर्व का विषय है कि जी-20 जैसे प्रतिष्ठित संगठन का नेतृत्व करने का अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। भारत ने इस कार्यक्रम का थीम भी वसुधैव कुटुम्बम् रखा है।


हमने सदैव सम्पूर्ण विश्व को अपना परिवार माना है। भारत सदी की सबसे बड़ी महामारी में पूरे विश्व को वैक्सीन व दवाओं सहित अन्य जरूरी सामग्री प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर रमेश राय ने कहा कि बीस वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स का समूह जी-20 और बीस का समूह के रूप में भी जाना जाता है जो कि विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रीयों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। जिसका प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया है। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा संचालन भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने किया। इस अवसर पर मयंक शेखर तिवारी, दीपक मल्ल, संतन चौवे, अर्जुन सिंह चौहान, सुधीर मौर्य, विश्वजीत तिवारी, पुर्णेन्दु सिंह, राघवेन्द्र सिंह, जय यादव, अनूप ओझा, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।
