Ballia : भाजपाइयों ने सुना पीएम के मन की बात
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240128-WA0028-scaled.jpg)
बोले जिलाध्यक्ष : सभी लोग प्रधानमंत्री के बातों से लोगों को कराएं अवगत
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुनने के लिए बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान सभी ने ध्यान से प्रधानमंत्री की बात को सुना। पीएम ने 109वाँ संस्करण मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने प्रथम बार वोट देने वाले मतदाताओ को वोटर कार्ड बनवाने के लिए कहा इसके लिए ऑनलाइन करने के लिए वेबसाइट भी बताए। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम आयुष पद्धति कोडिंग के बारे में लोगो को बताया कहा की अब आर्युबेदिक, युनानी सहित सभी चिकित्सक पर्ची पर साफ साफ दवा लिखेंगे जिससे कोई भी चिकित्सक को पीछे के इलाज के बारे में आसानी से जानकारी हो सके। मन की बात में पीएम ने कहा की आज हर कोई एक लक्ष्य को पूरा करने के लिए जन्म लेता है, सबको अपने दायित्वओ को पूरे निष्ठा से पूरा करना चाहिए। मन की बात समाप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष संजय यादव ने मौजूद लोगों से कहा कि यूं तो पूरा देश प्रधानमंत्री को सुन रहे हैं। आप सभी लोग प्रधानमंत्री के बातों को लोगों को अवगत कराएं। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में लोगों को बताएं और योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिलाने का कार्य करें।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान चौयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष आकाश तिवारी, प्रयाग चौहान, जयराम पांडेय, सत्येंद्र राजभर, अंजनी यादव, विजय जायसवाल, सुजीत मोदनवाल, विनीत पांडेय, विनोद शंकर गुप्ता, चंदन सोनी, विमल शर्मा, प्रेम चंद सोनी, डॉ. आशुतोष गुप्ता, अमित साहू, सुनील कुमार, इशांत शर्मा, भीम कुमार, सोनू गुप्ता, संतोष गुप्ता, आदि लोग शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)