Ballia : टूट कर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, कई घरों में उतरा करेंट, तीन झुलसे, जले इलेक्ट्रानिक्स सामान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/09/b-12.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/09/b-12-1024x551.jpg)
अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में बुधवार के देर शाम बिजली के ग्यारह हजार वोल्ट का तार एलटी लाइन पर गिरा। इससे दर्जन भर घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने के साथ ही तीन लोग झुलस गये। सभी का इलाज सीएचसी सोनबरसा पर चल रहा है। सूचना पर 112 चौकी प्रभारी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। कई गांव में रात भर अंधेरा पसरा रहा। सूचना के बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में प्रमोद सिंह के घर के बगल में लगे ट्रांसफार्मर पर ग्यारह हजार की लाइन टूटकर ट्रांसफार्मर से सप्लाई वाले एलटी तार पर जा गिरा जिससे गोरख सिंह, राजेश सिंह, अनिल सिंह, जयप्रकाश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कमलकांत सिंह, संतोष सिंह, पवन सिंह सहित दर्जन भर घर में बिजली उतर गई। करीब पांच मिनट तक घरों के इलेक्ट्रॉनिक सामान धू धू कर जलता रहा। सामानों के चिंगारी से अपने बेटी के यहां बिहार के मनसाठ गांव से आए एक वृद्ध जय प्रकाश सिंह उसकी बेटी प्रमिला सिंह पत्नी वेद प्रकाश सिंह, अनमोल पुत्र वेद प्रकाश सिंह झुलस गये। सूचना पर चौकी प्रभारी लालगंज जय प्रकाश, थाना प्रभारी दोकटी मदन पटेल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बिजली विभाग के अवर अभियंता से भी बात किया। लोगो का आरोप है कि बिजली विभाग का कोई कर्मचारी सुबह तक नही पहुंचा। चर्चा है कि दो दिन पहले भी उसी जगह पर ग्यारह हजार का तार टूटा था जिसका मरम्मत किया गया था। पुनःतार टूटने से नाराज ग्रामीणों ने हो हल्ला भी किया था। तार टूटने से दर्जन भर गांव में रात भर अंधेरा छाया रहा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)