Ballia : अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
![ballia aaj kal breaking news](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/ballia-aaj-kal-breaking-news.jpeg)
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से तीन सप्ताह पूर्व लापता किशोरी की मां की तहरीर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। अपहृत किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि बीते 30 नवंबर की रात को उनकी पुत्री उन्हें बिना बताये घर से कहीं चली गयी। लोकलाज के कारण बीते कुछ दिनों से हम उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया, उसके पास मोबाइल भी है। जो फिलहाल बंद चल रहा है। अचानक उसके गायब होने से परिवार काफी परेशान है। मामले में अपहृता की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात अपहरण कर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की तलाश की जा रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)