Ballia : मोतियाबिंद जांच कैंप का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/11-ball-ph-17.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरा रोड (बलिया)। वृद्ध केयर दिल्ली के सौजन्य से वृद्ध आश्रम बेल्थरा रोड में वृद्धजनों के लिए मोतियाबिंद जांच कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें फातिमा आंख अस्पताल बेल्थरारोड के चिकित्सकों के द्वारा जांच किया गया और चश्मा वितरण किया गया। इस दौरान मोतियाबिंद से ग्रसित वृद्धजनों के आपरेशन के लिए रविवार आगामी 14 जनवरी को सुनिश्चित किया गया है। नेत्र चिकित्सक डॉ0 फहीम खान ने रोगियों की जांच की। इस कैंप में हरदेव, अच्छेलाल, बिगनी देवी, रामलक्षन, रामजीयावन, सहित 2 दर्जन से अधिक वृद्धजनों की आंख जांच हुए, जिसमें 18 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाकर आपरेशन के लिए उन्हें बुलाया गया। कार्यक्रम के शिविर में संस्था के अध्यक्ष मानसी, प्रबंधक संजीव कुमार, आश्रम अधीक्षक सुधीर कुमार, विनोद कुमार, उषा देवी आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)