Ballia : 30 अगस्त को रक्षाबंधन मनाना शास्त्र सम्मत- आचार्य अखिलेश उपाध्याय
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-77.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-77-461x1024.jpg)
बलिया। श्रावणी पर्व, रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाना ही शास्त्र सम्मत है। 30 अगस्त को 10 बजकर 13 मिनट से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है जो पूरे दिन व्याप्त है। जो 31 अगस्त को प्रातः 7 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो रही है। 31 अगस्त को उदया तिथि त्रिमुहुर्त व्यापिनी नहीं है। इस संबंध में आचार्य डा. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार स कारण 31 अगस्त को यह त्योहार नहीं मनाया जाएगा। धर्मसिद्ध के अनुसार 30 अगस्त का पूर्णिमा तीन मुहूर्त से अधिक समय तक व्याप्त है। 31 अगस्त को पूर्णिमा एक मुहूर्त से भी कम है। अतः 30 अगस्त को ही रक्षा बंधन त्योहार मनाना शास्त्र सम्मत है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)