Ballia : सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का लिंक एक सप्ताह फेल, उपभोक्ताओं में रोष
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/f-3.png)
नगरा। स्थानीय बाजार स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का लिंक एक सप्ताह से फेल है, जिससे जहां प्रतिदिन लाखों रुपए का लेन-देन प्रभावित हो रहा है, वहीं ग्राहक भी परेशान हैं। बैंकों के कारगुजारियों से क्षेत्र में उपभोक्ता ग्राहकों में असंतोष व्याप्त है। राष्ट्रीयकृत बैंकों की नगरा में भरमार है मगर इनके सिस्टम में भारी खामियां हैं, जिससे लगन मुहुर्त त्योहार व लोगों की अन्य परिवारिक जरुरतों के अवसर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी पूरे दिन लिंक फेल रहा। पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे सेंट्रल बैंक इन दिनों लिंक फेल होने की समस्या से दो चार हो रहा है। इन दिनों शादी-विवाह का मुहुर्त भी चल रहा है। ऐसे में लोगों को पैसे की जरुरत है। ग्राहक हर रोज आते हैं और लिंक फेल होने का बोर्ड देख कर कोसते हुए घर की राह पकड लेते हैं। बैंककर्मियों की माने तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है किंतु नतीजा सिफर रह रहा है। शाखा प्रबंधक मजहारुल हक का कहना है कि लिंक फेल होने की सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बहुत शीघ्र ही इसे ठीक करा लिया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)