Ballia : चेयरमैन ने किया स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/09/1-84.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/09/1-84-1024x768.jpg)
चितबड़ागांव (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चितबड़ागांव पर रविवार को आयुष्मान भवः साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। उद्घाटन चेयरमैन अमरजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी पंकज कुमार सिंह पूरे स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान डाक्टरो ने अस्पताल परिसर में पेयजल और लाइट लगाने की मांग किया। जिसपर चेयरमैन अमरजीत सिंह ने आने वाले मरीजों और चिकित्सकों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिये आरओ लगाने का आश्वासन दिया। मेले में सैकड़ों लोगों ने चेकअप कराकर अपना इलाज कराया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट जितेन्द्र, लेब टेक्नीशियन संजय गुप्ता, अवनीश कुमार, वार्ड बॉय अखिलेश, विमलेश, विपिन, रविन्द्र, अंजनी, आभा वर्मा, राधिका देवी, अरूण कुमार सिंह, बृजेश कुमार, रवि प्रकाश पान्डेय, हरेराम सिंह, शंशाक सिंह पिन्टू, संतोष वर्मा, अभिषेक तिवारी, रामजी सिंह आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)