Ballia : स्नान करते समय पोखरे में डूबा बालक, मौत
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220428-WA0130.jpg)
बिल्थरारोड। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित यादव नगर निवासी रहमान (12) वर्ष पुत्र नासिर अहमद अपने दोस्तों के साथ वार्ड नंबर 9 स्थिति एक पोखरा में गुरुवार को दिन में स्नान करने पहुंचा और स्नान करते-करते वह गहरे पानी में चला गया। साथियों द्वारा शोरगुल सुनकर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पोखरे से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर म़े भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल ले जाते समय रहमान की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजनों में जहाँ कोहराम मच गया। वहीं घर के इकलौते चिराग बुझ जाने से परिजन समेत पूरे आस-पड़ोस में मातम छा गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)