Ballia : मदर्स डे पर द होराइजन के बच्चों ने दिया अनोखा संदेश
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-17.jpg)
बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने मोहा सैकड़ों अभिभावकों का दिल
बलिया। द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर गड़वार में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मिस अनुभा सिंह फार्मर हेड क्यूसीजी सनबीम स्कूल वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ तुलसी पूजन से किया। कार्यक्रम का आगाज़ विद्यालय के नन्हें मुन्हे बच्चों ने गीत नृत्य से किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-10-1024x678.jpg)
मुख्य अतिथि अनुभा सिंह ने सभी माताओं कों सम्बोधित करते हुए कहा की वृद्धाश्रम में रहने वाले माता पिताओं के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शाया गया जिसको देखकर हृदय भाव विभोर गया। कहा कि हमें अपने बच्चों कों अच्छी शिक्षा देना होगा जिससे हमारी और समाज की सेवा कर सके। विशिष्ट अतिथि डॉ कुंवर अरुण सिंह ने कहा की आजकल के युवाओं कों पैसा कमाने के होड़ में अपने माता पिता कों छोड़ना यें आम बात हों गया है। इसलिए हमें माता पिता की सेवा सदैव करना हमारा परम कर्तव्य है। मां बाप साक्षात ईश्वर है अगर इनको दुःख होगा तो हम लोग सुखी से नहीं रह सकते।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/3-8-1024x683.jpg)
विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य एस सिंह ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पीयूष श्रीवास्तव, एकेडमी हेड विशाखा सिंह, मीनू सिंह, नीलम सिंह, अभय गुप्ता, खेल प्रशिक्षक कृष्णा मोहन यादव, एलबी रावत, अभिषेक वर्मा, शशिनाथ पाण्डेय, आकांक्षा, सबा नूर खां आदि मौजूद रहें। संचालन गार्गी सिंह व शिफा समीम ने संयुक्त रूप से किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)