Ballia : पक्का निर्माण तोड़ा गया तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: सीबी मिश्र
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220530-WA0068.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220530-WA0068-1024x576.jpg)
बैरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र से मिला। बताया कि बैरिया में चल रही प्रशासनिक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैधानिक तोड़-फोड़ न किया जाय, नहीं तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। एसडीएम बैरिया ने आश्वासन दिया कि किसी पक्के निर्माण को नहीं हटाया जाएगा। परन्तु अनावश्यक रूप से करकट लगाकर सड़क को संकीर्ण करने वालों से अपेक्षा की जाती है कि स्वयं सड़क को जनहित एवं स्वयं के हित में मुक्त कर दे। श्री मिश्र के साथ गोविंद प्रसाद, बरमेश्वर मिश्र, कन्हैया प्रसाद, सोनू गुप्ता, राजू मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव आदि रहे। श्री मिश्र ने बताया कि यदि तहसील प्रशासन पक्का निर्माण तोड़ने का प्रयास किया। तो कांग्रेस सड़क पर उतारने को विवश होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। श्री मिश्र ने यह भी चेताया कि ठेले खोमचों वालों को हटाने के पहले उन्हें बसाने का प्रबंधन करना शासन और सरकार व्यवस्था करंे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)